
सम्पूर्ण भारत में इस समय देशबन्दी की स्थिति है, ऐसे में किसी को भी दुकानों और ऑनलाइन विक्रेताओं द्वारा कोई भी मोबाइल फ़ोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की अनुमति नहीं थी। और अब जब अनुमति मिली है, तब भी Amazon और Flipkart कुछ सीमित क्षेत्रों में ही डिलीवरी दे सकते हैं, सब जगह नहीं। साथ ही आप भी अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में Xiaomi ने अपना Mi Commerce प्लेटफार्म लॉन्च किया है जो लॉकडाउन में Mi Store से कोई भी Mi प्रोडक्ट आपके घर तक पहुंचाएगा, वो भी सुरक्षा नियमों का ध्यान रखते हुए।

यह भी पढ़ें - Xiaomi का भारत में 8 मई को ऑनलाइन इवेंट - स्मार्टफोन के साथ ये दो प्रोडक्ट भी होंगे लॉन्च
क्या है Mi Commerce?
Mi Commerce एक हाइपरलोकल सोल्यूशन है जिसके द्वारा आप किसी भी नज़दीकी रिटेल स्टोर से Xiaomi के प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं और वो भी घर बैठे ही। इससे पहले Vivo ने भी स्मार्ट रिटेल ऑफलाइन सोल्यूशन लॉन्च किया था, जो कि इसी तरीके से काम करता है।
किस तरह करें आर्डर?
Mi Commerce द्वारा आर्डर करना काफी सरल है, जिसके लिए Xiaomi ने WhatsApp बिज़नेस अकाउंट नंबर जारी किया है।

- Xiaomi ने WhatsApp बिज़नेस नंबर +918861826286 जारी किया है जिसे आपको सबसे पहले सेव करना है।
- इसके बाद WhatsApp में इस नंबर पर ‘Hi’ या कुछ भी लिखकर भेजें, तुरंत आपको एक ऑटो मैसेज आएगा।
- Mi की तरफ से आये इस मैसेज में local.mi.com लिंक होगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसे बाद ये आपसे लोकेशन पूछेगा और इसके बाद आप इस पर अपना नज़दीकी Mi Home या Mi Store चुनें और यहाँ उपलब्ध कोई भी प्रोडक्ट आर्डर कर दें।
- इसके द्वारा आप Xiaomi के स्मार्टफोन, इयरफोन, पॉवरबैंक, सिक्योरिटी कैमरा, इत्यादि कोई भी प्रोडक्ट को आर्डर कर सकते हैं।
- डिलीवरी आपके घर कर दी जाएगी।
- इस डिलीवरी के साथ Xiaomi ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपने डिलीवरी करने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया है, प्रत्येक 4 घंटे में उन्हें उत्पादों का सैनिटाइज़ेशन करना भी आवश्यक है।
- आप केवल एक ही प्रोडक्ट चुन सकते हैं।
- प्रोडक्ट डिलीवरी होने के बाद आप कैश या कार्ड किसी भी माध्यम से रकम की अदायगी कर सकते हैं।