
ये स्मार्ट टेलीविज़नों का दौर है और अब किफ़ायती स्मार्ट टीवी ज़्यादातर लोगों की पसंद भी है और उनके बजट में भी। लेकिन अधिकतर सस्ती स्मार्ट टीवी उतनी स्मार्ट भी नहीं होती हैं। इनमें आपको वास्तव में 4K या एचडी रेज़ॉल्यूशन में कंटेंट देखने को नहीं मिलता और कई एंटरटेनमेंट एप्लीकेशनों का सपोर्ट भी नहीं मिल पाता जैसे कि हॉटस्टार, Amazon प्राइम वीडियो, इत्यादि। इसी समस्या के सामाधान के लिए Xiaomi ने हाल ही में Mi Box लॉन्च किया जो आपकी टीवी को और भी स्मार्ट बनाएगा। ये बिल्कुल Amazon की Fire TV Stick की तरह है जो कंटेंट स्ट्रीमिंग को और भी बेहतर बनाता है और कई OTT प्लेटफार्म इसमें पहले से इनस्टॉल्ड भी होते हैं। तो आप क्या चुनेंगे Amazon Fire TV Stick 4K या Xiaomi का नया Mi Box 4K ? आइये इनकी तुलना करने के बाद निर्णय कीजियेगा।
Fire TV Stick 4K और Mi Box 4K डिज़ाइन
डिज़ाइन की बात करें तो मेरे लिए Mi Fire TV Stick बेहतर है क्योंकि ये बेहद छोटी सी चीज़ है जिसे अपने वॉल-माउंटेड टीवी के पीछे लगाइये और भूल जाइये और ये अपना काम करता रहेगा। वहीं Mi Box को रखने के लिए आपको थोड़ी जगह चाहिए जैसे कि सेट-टॉप बॉक्स को चाहिए होती है।

इन दोनों ही चीज़ों को चलाने के लिए वायर और पावर चाहिए, लेकिन Fire TV Stick की वायर आप अपने टीवी के यूएसबी पोर्ट में भी लगा सकते हैं और वो टीवी से ही पावर ले सकता है या फिर आप अडैप्टर को सॉकेट में लगाइये, लेकिन Mi Box के साथ उसका चार्जर अलग से आता है।
अब ये अपनी अपनी पसंद है। अलग आपके पास टीवी शोकेस अलग से है और तो आपको Mi Box से कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि आप इसमें मौजूद पोर्ट में भी अपने पेन-ड्राइव लगाकर उसमें मौजूद कंटेंट देख सकते हैं। वहीँ जिन्हें जगह की कमी है और वॉल-माउंटेड टेलीविज़न है वो अपनी टीवी में मौजूद पोर्ट का इस्तेमाल करेंगे और अलग से एक बॉक्स रखना शायद उन्हें पसंद ना आये। इन दोनों के साथ अपने अपने छोटे से रिमोट कंट्रोल भी हैं।

कंटेंट स्ट्रीमिंग
Fire TV Stick और Mi Box 4K, दोनों में से Fire TV Stick का बेंचमार्क स्कोर बेहतर है लेकिन Mi Box 4K का प्रोसेसर ज़्यादा अच्छा है। लेकिन अगर आप दोनों को इस्तेमाल करते हैं तो फर्क बताना मुश्किल होगा क्योंकि दोनों ही 4K HDR रेज़ॉल्यूशन के साथ कंटेंट को काफी बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने की क्षमता रखते हैं।
Mi Box में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस 2.0 है, लेकिन Fire TV Stick में डॉल्बी विज़न का सपोर्ट है, तो जिसके पास डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ टेलीविज़न है, उसके लिए Fire TV Stick काफी बेहतर है।
वहीं Mi Box TV की कुछ ख़ास बातें हैं जैसे कि ये Google इकोसिस्टम के साथ आएगा और इसमें इन-बिल्ट क्रोमेकास्ट भी दिया गया है। इसमें Dolby Audio 2.0 और DTS 2.0 के साथ डिजिटल ऑडियो आउट है जो आपके होम थिएटर के साथ आसानी से कनेक्ट होकर आपको बेहतर साउंड क्वालिटी देगा।

Fire TV Stick 4K में आप youtube से वीडियो कास्ट कर सकते हैं और अगर आपकी टीवी में बिल्ट-इन क्रोमेकास्ट है तो Fire TV Stick में भी आप किसी भी तरह और कोई भी ऐप कास्ट कर पाएंगे।
अन्य फीचर
इन दोनों डिवाइसों में आपको Disney+ Hotstar, Netflix, Prime Videos और YouTube पहले से ही इनस्टॉल मिलती हैं। हालांकि Fire TV Stick में कुछ ग्लोबल ऐप भी मिलती हैं, जो कि Mi Box में नहीं है। Fire TV में Apple TV, Gaana जैसी भी कई ऐप का सपोर्ट है। इसके अलावा Fire TV stick 4K में ब्लूटूथ 5.0 है जबकि Mi Box में ब्लूटूथ 4.2 LE है।
कीमतें और उपलब्धता
Xiaomi के Mi Box 4K की कीमत 3,499 रूपए है और ये Flipkart, mi.com और Mi Home स्टोरों पर उपलब्ध है। वहीँ Amazon Fire Stick (1080p) की कीमत 3,999 रूपए है और Fire TV Stick 4K की कीमत 5,999 रूपए है।