
Samsung ने भारत में आज Galaxy S20 FE (Fan Edition) किया है। ये एक 5G स्मार्टफोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, एंड्राइड 11 ओएस और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे कई फ़ीचर मौजूद हैं।
Samsung Galaxy S20 FE 5G फिलहाल इंट्रोडक्टरी या ऑफर प्राइस के साथ 47,999 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है जबकि इसकी MOP 55,999 रूपए है। भारत में आप इसे आज से ही Samsung.com, Amazon.in, सैमसंग स्टोर व अन्य बड़े रिटेल स्टोरों से खरीद सकते हैं। हालांकि यहां पर ये बात कहना अनिवार्य है कि फीचरों को देखते हुए फ़ोन की कीमत थोड़ी ज़्यादा ज़रूर है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A52, A52 5G और Galaxy A72 लॉन्च हुए

स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Samsung Galaxy S20 FE 5G |
डिस्प्ले | 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | ओक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 7nm चिपसेट |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 128GB इंटरनल मेमोरी |
बैटरी | 4500mAh बैटरी, 25W फ़ास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 आधारित One UI 3.1 |
रियर कैमरा | 12MP (f/1.8 अपर्चर, 79 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू) + 12MP (123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, f/2.2 अपर्चर) + 8MP (टेलीफ़ोटो लेंस, 32 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू, f/2.4 अपर्चर, 3X ऑप्टिकल ज़ूम, 30x तक का सुपर रेज़ॉल्यूशन ज़ूम) |
सेल्फी कैमरा | 32MP (80° वाइड एंगल लेंस, f/2.0 अपर्चर) |
ड्यूल सिम | हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट |
फिंगरप्रिंट सेंसर | ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर |
Facebook Comments