
Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ में Redmi Note 9 के लॉन्च की भी सम्भावना थी, जो कि नहीं हुआ। हालांकि इस स्मार्टफोन को कंपनी आज शाम चीन में लॉन्च कर सकती है। लेकिन उससे भी ज्यादा दिलचस्प ख़बर ये है कि अगले महीने ही नयी सीरीज़ भी लॉन्च करने जा रही है जो कि Redmi Note 10 सीरीज़ हो सकती है।
बताया जा रहा है कि कंपनी चीनी बाज़ार में जल्दी ही Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोनों को लॉन्च कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोनों को Redmi M2004J7AC और M2004J7BC मॉडल नम्बरों के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। वहीं से ये भी सामने आया है कि इनमें आपको 22.5W और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन इन्हीं दोनों फोनों को Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro माना जा रहा है।

इसके अलावा चिपसेट बनाने वाली कंपनी मीडियाटेक भी चीन में 7 मई को एक इवेंट करने जा रही है जिसमें नए Dimensity चिपसेट लॉन्च किये जायेंगे। सूत्रों की मानें तो कंपनी Dimensity 800+ और Dimensity 800 चिपसेट चीन में प्रदर्शित कर सकती है। इन दोनों चिपसेटों की घोषणा कंपनी इस साल के शुरुआत में कर चुकी है और ये चीन में लॉन्च किये जा सकते हैं। मुमकिन है कि इनके साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन Redmi Note 10 and Redmi Note 10 Pro हों।

अगर ऐसा हुआ तो Redmi Note 10 सीरीज़ में मीडियाटेक चिपसेट होंगे, जबकि Redmi के ज्यादातर फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आते हैं। ख़ैर अब 7 मई को ही पता चल सकता है कि आख़िर कंपनी क्या प्लान बना रही है। फिलहाल तो कंपनी शाम को Redmi Note 9 लॉन्च करने जा रही है, देखते हैं कि इसके साथ और क्या सामने आता है।