
COVID-19 महामारी ने मार्च 2020 से ही दस्तक दी थी और आज एक साल हो गया है। लेकिन अब इस महामारी का टीकाकरण भारत में उपलब्ध है और इसकी शुरुआत हमारे पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और उम्रदराज़ लोगों के साथ हुई थी, लेकिन अब COVID-19 वैक्सीन आम लोगों के लिए भी उपलब्ध है। साथ ही अब Google भी इस टीकाकरण में अपनी भागीदारी निभा रहा है और अब Google Search और YouTube पर आपको वैक्सीनेशन से सम्बंधित सारी जानकारी मिलेगी।
Google के इसके लिए भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से पार्टनरशिप की है ताकि भारतीय नागरिकों को Google Search इंजन पर भी कोरोना वैक्सीन से जुड़ी साड़ी लेटेस्ट जानकारी मिल सके।
अब जब भी आप गूगल पर भारत में उपलब्ध कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित कोई सवाल करेंगे तो आपको कुछ नॉलेज पैनल नज़र आएंगे जो आपको वैक्सीन से सम्बंधित ज़रूरी जानकारी जैसे कि इसके फायदे, इसके साथ बरतने वाली सावधानियां, इसके साइड इफ़ेक्ट इत्यादि सब बताएँगे। यहां आपको अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली सभी भाषाओं में ये जानकारी मिल सकती है।

इसके अलावा YouTube पर भी यही नॉलेज पैनल कोरोना से सम्बंधित साड़ी जानकारी के साथ आपको मिल जायेगा। Google Search और YouTube पर आपको लोगों से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब भी दिखेंगे और देश में इस समय कोरोना की सही स्थिति भी आप यहां जान सकेंगे।
इसी के साथ आने वाले समय में Google Maps और Google Assistant पर भी यही जानकारी आपको मिलेगी। साथ ही भारत के सभी टीकाकरण केंद्रों की लोकेशन भी कुछ दिनों में मैप पर अपडेट की जाएगी।