
Xiaomi अपना नया यूज़र इंटरफ़ेस MIUI 12 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर चुका है। ये एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर के साथ आएगा, लेकिन इस अपडेट के साथ कई सारे नए फ़ीचर आएंगे और फ़ोन की परफॉरमेंस भी काफी बेहतर होगी। लेकिन इन कई फीचरों में से सबसे दिलचस्प फीचर कौन से हैं, आइए जानते हैं। साथ ही Xiaomi और Redmi के किन स्मार्टफोनों पर ये अपडेट आपको मिलने वाला है, उनकी सूची भी नीचे दी गयी है।
आइये जानते हैं MIUI 12 के कुछ ख़ास फ़ीचर
डार्क मोड 2.0

ये डार्क मोड फीचर दिन के समयानुसार भी काम करता है और शाम ढलते ढलते वॉलपेपर का रंग भी ढलता (dim) है। ऐप के फॉण्ट, कंट्रास्ट जैसी चीज़ों के रंग भी बदलते हैं और ये आपकी आँखों में ना चुभें इसका ध्यान भी रखा गया है। साथ ही इसमें फाॅर्स डार्क मोड भी है यानि कि आप इसे सेटिंग्स में जाकर चुनेंगे तो एक डार्क थीम आपके इंटरफेस पर आपको नज़र आएगी।
सुपर वॉलपेपर

MIUI 12 का ये नया फ़ीचर Live Wallpaper है। इनमें से कुछ को सुपर वॉलपेपर भी कहा जा रहा है जिनमें वॉलपेपर ऑलवेज ऑन डिस्प्ले से लेकर होम स्क्रीन तक बैकग्राउंड पर चार लेवलों में ज़ूम होता नज़र आएगा। इसमें अगर आप Mars यानि मंगल ग्रह का वॉलपेपर चुनते हैं तो वो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले पर काफी दूर नज़र आएगा और होमस्क्रीन पर पहुंचकर ज़ूम के साथ पास दिखेगा। इसके Earth और Mars Super Wallpaper लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और इन्हें कई अन्य ब्रांडों के फोनों पर भी लोग किसी तरह डाउनलोड कर रहे हैं।
नए एनीमेशन

Xiaomi ने नए एनीमेशन की स्पीड और उसके तेज़ होने पर और भी काम किया है। अब ये एनीमेशन और स्मूथ काम करते हैं। इस अपडेट के बाद आपको ऐप के आइकॉन, सेटिंग्स सभी जगह एनीमेशन नज़र आएगा कि जब आप ऐप खोलेंगे तो वो आइकॉन से विंडो खुलती और बाद में उसी में समाती नज़र आएगी। इसके अलावा फ़ोन के मेनू में भी एनीमेशन है। इसमें जब आप स्टोरेज टैब खोलते हैं तो सारी स्टोरेज आपको एक सिलिंडर के तौर पर अलग अलग रंगों में दर्शायी हुई नज़र आएगी।
प्राइवेसी और सुरक्षा को प्राथमिकता
यहां काफी ध्यान रखा जाएगा जब आप किसी भी ऐप पर कोई परमिशन देंगे और ऐप द्वारा थोड़ा भी हानिकारक कार्य करने पर एलईडी लाइट द्वारा आपको चेताया भी जाएगा। साथ ही इस पर कोई भी ऐप जिस पर आपको थोड़ा भी शक है, उसकी परमिशन को ब्लॉक भी कर सकेंगे।
फ्लोटिंग विंडोज़ (Floating Windows)

फ्लोटिंग विंडो भी काफी अच्छा फीचर है जैसे कि आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप पर होता है। इसमें आप कोई भी ऐप जो खोलते हैं तो उसकी विंडो को फुल स्क्रीन के बजाये आप उसके छोटा करके भी देख सकते हैं और उसे स्लाइड करके स्मार्टफ़ोन के डिस्प्ले पर जिस तरफ चाहे उस तरफ उपयोग कर सकते हैं, यही है फ्लोटिंग विंडो। इन फ्लोटिंग विंडोज़ को आप स्लाइड करके री-साइज़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको रीसेंट मेनू में जाकर फ्लोटिंग विंडो का विकल्प चुनना होगा। इसके अलावा रीसेंट मेनू में जाकर ऐप प्रीव्यू में जाएँ और उसे थोड़ी देर दबाए रखें और फिर पिक्चर-इन-पिक्चर आइकॉन टैप करें। इसके अलावा आप इसे कंट्रोल सेंटर में जाकर भी चुन सकते हैं।
स्वास्थ्य सम्बन्धी फीचर
इसमें इन-बिल्ट जायरोसेंसर है जिसे Apple Watch जितना ही सही बताते हैं। ये आपके दिनभर के स्टेप काउंटर को ट्रैक करता है। इसके द्वारा आसानी से दौड़ लगाने, सीढ़ियाँ चढ़ने, साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को भी ट्रैक किया जा सकता है। इसमें स्लीप ट्रैकर भी दिया गया है जो आपके सोने के समय और अच्छी नींद की गुणवत्ता को बताता है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को पर ध्यान देने के लिए इसमें दिन / सप्ताह का स्क्रीन टाइम भी देख सकते हैं और अब फोकस मोड को भी आप मैन्युअली सेट कर सकते हैं।
नया कंट्रोल सेंटर

MIUI 12 में iPhone जैसा नया ‘Control Center’ देने की कोशिश की गयी है जिसे क्विक सेटिंग्स भी कहा जाता है। इसमें डिस्प्ले पर ऊपर बायीं ओर की तरफ (top left corner) से स्लाइड करने पर नोटिफिकेशन ड्रावर लॉन्च हो जायेगा और ऊपर दायीं तरफ से स्लाइड करने पर कंट्रोल सेंटर को आप एक्सेस कर पाएंगे । कंट्रोल सेंटर में पहले के मुकाबले बड़े और गोलाकार आइकॉन नज़र आएंगे। साथ ही ये आइकॉन रंगों के साथ दिए गए हैं जैसे कि अगर आप फ़्लैश लाइट पर टैप करेंगे तो वो आइकॉन संतरी (Orange) रंग में आपको नज़र आएगा।
ये थे MIUI 12 में मिलने वाले दिलचस्प फीचर और अब जानते हैं कि xiaomi और Redmi के किन फोनों पर जल्दी ही आएगा ये अपडेट।
जून में ये अपडेट केवल Xiaomi Mi 9, Mi 9T, Mi 9T Pro, Redmi K20 और K20 Pro पर ही आएगा।
इसके अलावा कुछ समय बाद बाकी स्मार्टफोन जिन पर ये अपडेट आएगा उनकी लिस्ट नीचे आप देख सकते हैं।
- Redmi Note 7
- Redmi Note 7S
- Redmi Note 7 Pro
- Redmi Note 8
- Redmi Note 8T
- Redmi Note 8 Pro
- Redmi 8
- Redmi 8A
- Redmi 8A Dual
- Redmi Note 9
- Redmi Note 9s
- Redmi Note 9 Pro
- Redmi Note 9 Pro Max
- Redmi 7
- Redmi 7A
- Redmi 6
- Redmi 6A
- Redmi 6 Pro
- Redmi Note 6 Pro
- Pocophone F1
- POCO X2
- POCO F2 Pro
- Mi 10 Lite
- Mi 10
- Mi 10 Pro
- Xiaomi Mi Note 10
- Mi Note 10 Lite
- Mi 9 SE
- Mi 9 Lite
- Mi 8
- Mi 8 Pro
- Mi 8 Lite
- Mi MIX 2
- Mi MIX 2S
- Mi MIX 3
- Mi Note 3
- Mi MAX 3
- Redmi Y2
- Redmi S2
- Redmi Y3
- Redmi Note 5
- Redmi Note 5 Pro
फिलहाल आप इस अपडेट का बीटा वर्शन डाउनलोड कर सकते हैं – यहां क्लिक करें
Sir, I got so much from reading this post. You have changed my mind with the help of this post. Thank you so much for such a great post