
चीन से सम्पूर्ण विश्व में फैली कोरोना महामारी जहां एक तरफ रफ़्तार पकड़ चुकी है, वहीं गलवान की घाटी में भी भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई मुठभेड़ से भी देशवासी आहत हैं और चीन के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। जवाब स्वरुप भारत सरकार ने 50 से ज़्यादा चीनी मोबाइल ऐप भारत में प्रतिबंधित कर दिए हैं। इस निर्णय का असर भी दिखने लगा है और अब TikTok जैसी ऐप भारत में किसी भी फ़ोन पर नहीं चल रही है।
ये भी पढ़ें: TikTok से टक्कर लेने के लिए YouTube लेकर आ रहा है Shorts
इन एप्लीकेशनों की सूची इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) द्वारा साझा की गयी है जिसमें TikTok, Xiaomi की Mi Community, WeChat, UC Browser जैसी कई ऐप शामिल हैं।

Tiktok को तो आज से ही टेलीकॉम ओपेरटरों द्वारा बंद कर दिया गया है। डेस्कटॉप पर भी अगर आप TikTok खोलेंगे तो आपको स्क्रीन ऊपर दी गयी तस्वीर जैसी होगी। कई TikTok उपयोगकर्ताओं ने अपने मोबाइल का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया है और उन्हें ‘ No internet connection’ स्क्रीन पर दिख रहा है। TikTok की भारतीय टीम का कहना है कि वो सरकार से बात कर रहे हैं, लेकिन अभी की सच्चाई यही है कि ये बहुप्रसिद्ध ऐप भारत में बंद हो चुकी है। इसके अलावा कुछ अन्य ऐप जो बंद हुई हैं उनमें ShareIt, Helo, Likee, CamScanner भी मुख्य नाम हैं। Google Play Store पर भी अब इनमें से काफी सारी ऐप आपको नहीं मिलेंगी।
हालांकि ये चीनी एप्लीकेशन भारत में बंद हो गयी हैं, लेकिन इन्हीं के जैसी कई ऐप अब भी भारत में उपलब्ध हैं। आइये हम बताते हैं कि इनके दूसरे विकल्प क्या हो सकते हैं।

TikTok एक शॉर्ट-वीडियो शेयर करने का मंच है और भारत में TikTok की तरह काम करने वाली ऐप Roposo और Mitron भी हैं जिन्हें आप TikTok की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Instagram पर भी आप अपनी वीडियो साझा कर सकते हैं।

ShareIt द्वारा बिना डाटा का इस्तेमाल किये आप एक से दूसरे फ़ोन पर फाइल पहुँचा सकते हैं, या हस्तानांतरित कर सकते हैं। यही काम आप Google की एप्लीकेशन Files और ऐप Send Anywhere के साथ भी कर सकते हैं।

Camscanner ऐप भी बंद की गयी है, लेकिन इसके विकल्प के तौर पर आप माइक्रोसॉफ्ट की Microsoft Office lens का इस्तेमाल कर सकते हैं।
UC Browser के स्थान पर आप Google Chrome, Opera Mini जैसी कई ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग की ऐप Mi Video Call और We Chat भी अब भारत में प्रतिबंधित हैं। लेकिन वीडियो कॉलिंग के लिए भी कई विकल्प हैं जैसे कि WhatsApp, Facebook मैसेंजर द्वारा वीडियो कॉलिंग, Skype, इत्यादि।
इसी तरह बंद हुई 59 एप्लीकेशनों में से ज़्यादातर का कोई न कोई विकल्प भारत में हर स्मार्टफोन उपयोगकर्ता को अवश्य मिल जाएगा।
App | Alternative |
TikTok | Mitron/Roposo |
Shareit | Files Go/Google Drive |
UC Browser | Google Chrome/Mozilla Firefox |
Shein | Myntra/Flipkart |
Clash of Kings | Clash of royale |
DU battery saver | कोई बैटरी सवेर यूज ना करे |
Baidu map | Google Maps |
Helo | Mitron/Roposo |
Kwai | Mitron/Roposo |
Likee | Mitron/Roposo |
YouCam makeup | B612 |
CM Browers | Google Chrome/Mozilla Firefox |
Virus Cleaner | AVG |
APUS Browser | Google Chrome/Mozilla Firefox |
ROMWE | Myntra/Flipkart |
Club Factory | Myntra/Flipkart |
News dog | InShorts |
Beauty Plus | B612 |
WhatsApp/Telegram/Hike | |
UC News | InShorts |
QQ Mail | Outlook |
Mi Community | वेबसाईट पे यूज करे |
Xender | Files Go/Google Drive |
QQ Music | MX Player |
QQ Newsfeed | Flipboard/Google News |
Bigo Live | Mitron/Roposo |
SelfieCity | G Cam |
Mail Master | Gmail |
Parallel Space | Dual Apps |
Mi Video Call | Google Duo |
WeSync | Google Files Go |
ES File Explorer | Google Files Go |
Vigo Video | Mitron/Roposo |
Meitu | G Cam, Open Camera |
Viva Video | KineMaster/Adobe Premiere Rush |
DU Recorder | AZ Screen Recorder |
Vault-Hide | Google Files Go |
Cache Cleaner | कोई क्लीनिंग एप यूज ना करे |
DU Cleaner | कोई क्लीनिंग एप यूज ना करे |
DU Browser | Google Chrome/Mozilla Firefox |
CM Browser | Google Chrome/Mozilla Firefox |
Hago Play With New Friends | Ludo King |
Cam Scanner | Adobe Scan/Microsoft Lens |
Clean Master – Cheetah Mobile | कोई क्लीनिंग एप यूज ना करे |
Wonder Camera | G Cam/Open Camera |
Photo Wonder | B612 |
QQ Player | MX Player |
We Meet | Tinder |
Sweet Selfie | G Cam/Open Camera |
Baidu Translate | Google Translate/Microsoft Translate |
Vmate | Mitron/Roposo |
QQ International | WhatsApp, Telegram, Hike |
QQ Security Center | कोई सेकुटिरी एप यूज ना करे/avg |
QQ Launcher | Microsoft Launcher |
U Video | Mitron/Roposo |
V fly Status Video | Mitron/Roposo |
Mobile Legends | NA |
DU Privacy | कोई प्राइवसी यूज ना करे |
Tiktok ke or bhi vikalp hai lekin achhe se optimize nahi hai jiske karan kabhi kabhi lag hota hai btw nice article 👌